Choti Kahani In Hindi

बच्चों की मोरल कहानियां | 4 बच्चों की कहानियां pdf | बच्चों की शिक्षा वाली कहानियां | baccho ki moral kahaniya

 आज की इस 2024 की बिलकुल नयी बच्चों की मोरल कहानियां  मे आप सभी लोग पढ़ने वाले है  4 बच्चों की कहानियां pdf  क्यूंकी बच्चों की शिक्षा वाली कहानियां पढ्न सभी को बहुत अच्छा लगता है इसी लिए आज हम top 5 बच्चों की मोरल कहानियां पढ़ने वाले है क्यूंकी बच्चों की मोरल कहानियां पढ्न खास कर के बच्चो को बहुत अच्छा लगता है । 

और 4 बच्चों की कहानियां pdf से बच्चो को बच्चों की शिक्षा वाली कहानियां भी पढ़ने का मौका मिलता है तो चलिये बिना किसी देरी के शुरू  करते है बच्चों की मोरल कहानियां  और  4 बच्चों की कहानियां pdf



    बच्चों की मोरल कहानियां |  4 बच्चों की कहानियां pdf |  बच्चों की शिक्षा वाली कहानियां | baccho ki moral kahaniya

    4 बच्चों की कहानियां pdf 


    शांत दिमागका फायदा

    एक जंगल में दो बकरियां रहती थीं। वो दोनों जंगल के अलग हिस्सों में घास खाती थीं। उस जंगल में एक नदी भी बहती थी, जिसके बीच में एक बहुत ही कम चौड़ा पुल था। इस पुल से एक समय में केवल एक ही जानवर गुजर सकता था। इन दोनों बकरियों के साथ भी एक दिन कुछ ऐसा ही हुआ। एक दिन घास चरते-चरते दोनों बकरियां नदी तक आ पहुंची। ये दोनों नदी पार करके जंगल के दूसरे हिस्से में जाना चाहती थीं। अब एक ही समय पर दोनों बकरियां नदी के पुल पर थीं।

    पुल की चौड़ाई कम होने के कारण इस पुल से केवल एक ही बकरी एक बार में गुजर सकती थी, लेकिन दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। इस पर एक बकरी ने कहा, ‘सुनो, मुझे पहले जाने दो, तुम मेरे बाद पुल पार कर लेना।’ वहीं, दूसरी बकरी ने जवाब दिया, ‘नहीं, पहले मुझे पुल पार करने दो, उसके बाद तुम पुल पार कर लेना।’ यह बोलते-बोलते दोनों बकरियां पुल के बीच तक जा पहुंची।

     दोनों एक दूसरे की बात से सहमत नहीं थीं।अब बकरियों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। पहली बकरी ने कहा, ‘पहले पुल पर मैं आई थी, इसलिए पहले मैं पुल को पार करूंगी।’ तब दूसरी बकरी ने भी तुरंत जवाब दिया, ‘नहीं, पहले मैं पुल पर आई थी, इसलिए पहले मैं पुल पार करूंगी।’ 

    यह झगड़ा बढ़ता चलता जा रहा था। इन दोनों बकरियों को बिल्कुल भी याद नहीं रहा कि वह कितने कम चौड़े पुल पर खड़ी हैं। दोनों बकरियां लड़ते-लड़ते अचानक से नदी में गिर गईं। नदी बहुत गहरी थी और उसका बहाव भी तेज था, जिस कारण दोनों बकरियां उस नदी में बहकर मर गईं।कहानी से सीखझगड़े से कभी किसी समस्या का हल नहीं निकलता, उल्टा इससे सभी का नुकसान होता है। इसलिए, ऐसी अवस्था में शांत दिमाग से काम लेना चाहिए। आप पढ़ रहे थे बच्चों की मोरल कहानियां



    सावधानी ज़रूरी है 

    एक घने जंगल में एक पेड़ पर मुर्गा रहा करता था। वह रोज सुबह सूरज निकलने से पहले उठ जाता था। उठने के बाद वह जंगल में दाना-पानी चुगने के लिए चला जाता था और शाम होने से पहले वापस लौट आता था। उसी जंगल में एक चालाक लोमड़ी भी रहती थी। 

    वह रोज मुर्गे को देखती और सोचती, “कितना बड़ा और बढ़िया मुर्गा है। अगर यह मेरे हाथ लग जाए, तो कितना स्वादिष्ट भोजन बन सकता है”, लेकिन मुर्गा कभी भी उस लोमड़ी के हाथ नहीं आता था।एक दिन मुर्गे को पकड़ने के लिए लोमड़ी ने एक तरकीब निकाली।

     वह उस पेड़ के पास गई, जहां मुर्गा रहता था और कहने लगी, “अरे ओ मुर्गे भाई! क्या तुम्हें खुशखबरी मिली? जंगल के राजा और हमारे बड़ों ने मिलकर सारे लड़ाई-झगड़े खत्म करने का फैसला किया है। आज से कोई जानवर किसी दूसरे जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इसी बात पर आओ, नीचे आओ। हम गले लगकर एक दूसरे को बधाई दें।”लोमड़ी की यह बात सुनकर मुर्गे ने मुस्कुराते हुए उसकी तरफ देखा और कहा, “अरे वाह लोमड़ी बहन, ये तो बहुत अच्छी खबर है।

     पीछे देखो, शायद इसलिए हमसे मिलने हमारे कुछ और दोस्त भी आ रहे हैं।”लोमड़ी ने हैरान हो कर पूछा, “दोस्त? कौन दोस्त?” मुर्गे ने कहा, “अरे वो शिकारी कुत्ते, वो भी अब हमारे दोस्त हैं न?” कुत्तों का नाम सुनते ही, लोमड़ी ने न आव देखा न ताव और उनके आने की उल्टी दिशा में दौड़ पड़ी।मुर्गे ने हंसते हुए लोमड़ी से कहा, “अरे-अरे लोमड़ी बहन, कहां भाग रही हो? अब तो हम सब दोस्त हैं न?” “

    हां-हां दोस्त तो हैं, लेकिन शायद शिकारी कुत्तों को अभी तक यह खबर नहीं मिली है”, यह कहते हुए लोमड़ी वहां से भाग निकली और मुर्गे की सूझबूझ की वजह से उसकी जान बच गई।कहानी से सीखबच्चों, चतुर मुर्गा और चालक लोमड़ी की कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि किसी भी बात पर आसानी से विश्वास नहीं करना चाहिए और चालाक लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए।आप पढ़ रहे थे बच्चों की मोरल कहानियां



    सफलता कठिनाइयों के पार

    किसी एक गांव में एक धोबी अपने गधे के साथ रहता था। वह रोज सुबह अपने गधे के साथ लोगों के घरों से गंदे कपड़े लाता और उन्हें धोकर वापस दे आता। यही उसका दिनभर का काम था और इसी से उसकी रोजी-रोटी चलती थी।गधा कई सालों से धोबी के साथ काम कर रहा था और समय के साथ-साथ अब वह बूढ़ा हो गया था।

     बढ़ती उम्र ने उसे कमजोर बना दिया था, जिस वजह से वह ज्यादा कपड़ों का वजन नहीं उठा पाता था।एक दोपहर, धोबी अपने गधे के साथ कपड़े धोने धोबी घाट जा रहा था। धूप तेज थी और गर्मी की वजह से दोनों की हालत खराब हो रही थी। गर्मी के साथ-साथ कपड़ों के अधिक वजन के कारण गधे को चलने में परेशानी हो रही थी। वो दोनों घाट की तरफ जा ही रहे थे कि अचानक गधे का पैर लड़खड़ाया और वह एक गहरे गड्ढे में गिर गया।

    अपने गधे को गड्ढे में गिरा देख धोबी घबरा गया और उसे बाहर निकालने के लिए जतन करने लगा। बूढ़ा और कमजोर होने के बावजूद, गधे ने गड्ढे से बाहर निकलने में अपनी सारी ताकत लगा दी, लेकिन गधा और धोबी दोनों नाकामयाब रहे।धोबी को इतनी मेहनत करते देख कुछ गांव वाले उसकी मदद के लिए पहुंच गए, लेकिन कोई भी उसे गड्ढे से बाहर नहीं निकाल पाया।तब गांव वालों ने धोबी से कहा कि गधा अब बूढ़ा हो गया है, 

    इसलिए समझदारी इसी में है कि गड्ढे में मिट्टी डालकर उसे यहीं दफना दिया जाए। थोड़ा मना करने के बाद, धोबी भी इस बात के लिए राजी हो गया। गांव वालों ने फावड़े की मदद से गड्ढे में मिट्टी डालना शुरू कर दिया। जैसे ही गधे को समझ आया कि उसके साथ क्या हो रहा है, तो वह बहुत दुखी हुआ और उसकी आंखों से आंसू निकलने लगे। गधा कुछ देर चिल्लाया, लेकिन कुछ देर बाद वह चुप हो गया।

    अचानक धोबी ने देखा कि गधा एक विचित्र हरकत कर रहा है। जैसे ही गांव वाले उस पर मिट्टी डालते, वह अपने शरीर से मिट्टी को नीचे गड्ढे में गिरा देता और उस मिट्टी के ऊपर चढ़ जाता। ऐसा लगातार करते रहने से गड्ढे में मिट्टी भरती रही और गधा उस पर चढ़ते हुए ऊपर आ गया। अपने गधे की इस चतुराई को देखकर धोबी की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और उसने गधे को गले से लगा लिया।

    कहानी से सीखबच्चों, ‘धोबी का गधा’ कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में भी आप अपनी बुद्धि का प्रयोग कर कठिनाइयों को पार कर सकते हैं।आप पढ़ रहे थे बच्चों की मोरल कहानियां


    मदद का परिणाम 

    एक समय की बात है। एक जंगल में नदी किनारे एक पेड़ पर कबूतर रहता था। उसी जंगल में एक दिन कहीं से एक मधुमक्खी भी गुजर रही थी कि अचानक से वह एक नदी में जा गिरी। उसके पंख गीले हो गए।

     उसने बाहर निकलने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं निकल सकी। जब उसे लगा कि वह अब मर जाएगी, तो उसने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। तभी पास के पेड़ पर बैठे कबूतर की नजर उस पर पड़ गई। कबूतर ने उसकी मदद करने के लिए तुरंत पेड़ से उड़ान भर ली।

    कबूतर ने मधुमक्खी को बचाने के लिए एक तरकीब सोची। कबूतर ने एक पत्ते को अपनी चोंच में पकड़ा और उसे नदी में गिरा दिया। वह पत्ता मिलते ही मधुमक्खी उस पर बैठ गई। थोड़ी ही देर में उसके पंख सूख चुके थे। अब वह उड़ने के लिए तैयार थी। उसने कबूतर को जान बचाने के लिए धन्यवाद बोला। उसके बाद मधुमक्खी वहां से उड़कर चली गई।इस बात को कई दिन बीत चुके थे। 

    एक दिन वही कबूतर गहरी नींद में सो रहा था और तभी एक लड़का उस पर गुलेल से निशाना लगा रहा था। कबूतर गहरी नींद में था, इसलिए वह इस बात से अंजान था, लेकिन उसी समय वहां से एक मधुमक्खी गुजर रही थी, जिसकी नजर उस लड़के पर पड़ गई। यह वही मधुमक्खी थी, जिसकी कबूतर ने जान बचाई थी।

     मधुमक्खी तुरंत लड़के की ओर उड़ गई और उसने जाकर सीधे लड़के के हाथ पर डंक मार दिया।मधुमक्खी के काटते ही लड़का तेजी से चिल्ला पड़ा। उसके हाथ से गुलेल दूर जाकर गिरी। लड़के के चिल्लाने की आवाज सुनकर कबूतर की नींद खुल गई थी। 

    वह मधुमक्खी के कारण सुरक्षित बच गया था। कबूतर सारा माजरा समझ गया था। उसने मधुमक्खी को जान बचाने के लिए धन्यवाद बोला और दोनों जंगल की ओर उड़ गए।कहानी से सीखइस कहानी से यह सीख मिलती है कि हमें मुसीबत में फंसे व्यक्ति की मदद जरूर करनी चाहिए। इससे हमें भविष्य में इसके अच्छे परिणाम जरूर मिलते हैं।आप पढ़ रहे थे बच्चों की मोरल कहानियां



    एकता की ताकत 

    किसी गांव में एक किसान रहता था। उसके चार पुत्र थे। किसान बहुत ही मेहनती था। यही कारण था कि उसके सभी पुत्र भी अपने हर काम को पूरी मेहनत और ईमानदारी से किया करते थे, लेकिन परेशानी यह थी कि किसान के सभी पुत्रों की आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती थी। वो सभी छोटी-छोटी बात पर आपस में लड़ते-झगड़ते रहते थे।

     अपने पुत्रों के इस झगड़े को लेकर किसान बहुत परेशान रहता था। किसान ने कई बार अपने पुत्रों को इस बात के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बातों का चारों भाइयों पर कोई असर नहीं होता था।धीरे-धीरे किसान बूढ़ा हो चला, लेकिन उसके पुत्रों के आपसी झगड़ों का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था।

     ऐसे में एक दिन किसान ने एक तरकीब निकाली और पुत्रों के झगड़े की इस आदत को दूर करने का मन बनाया। उसने अपने सभी पुत्रों को आवाज लगाई और अपने पास बुलाया।किसान की आवाज सुनते ही सभी पुत्र अपने पिता के पास पहुंच गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनके पिता ने उन सभी को एक साथ क्यों बुलाया है।

     सभी ने पिता से उन्हें बुलाने का कारण पूछा। किसान बोला- आज मैं तुम सभी को एक काम देने जा रहा हूं। मैं देखना चाहता हूं कि तुम में से कौन ऐसा है, जो इस काम को बखूबी कर सकता है।सभी पुत्रों ने एक सुर में कहा- पिता जी आप जो काम देना चाहते हैं, दीजिए। हम उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे। बच्चों के मुंह से यह बात सुनकर किसान ने अपने बड़े बेटे से कहा,

     ‘जाओ और बाहर से कुछ लकड़ियां उठाकर लाओ’। किसान ने अपने दूसरे बेटे से एक रस्सी लाने को कहा।पिता के बोलते ही बड़ा बेटा लकड़ियां लाने चला गया और दूसरा बेटा रस्सी लाने के लिए बाहर की ओर दौड़ा। थोड़ी देर बाद दोनों बेटे वापस आए और पिता को लकड़ियां और रस्सी दे दी।

     अब किसान ने अपने बेटों को बोला कि इन सभी लकड़ियों को रस्सी से बांधकर उनका गट्ठर बना दें। पिता के इस आदेश का पालन करते हुए बड़े बेटे ने सभी लकड़ियों को आपस में बांधकर गट्ठर बना दिया।गट्ठर तैयार होने के बाद बड़े बेटे ने किसान से पूछा- पिता जी अब हमें क्या करना है? पिता ने मुस्कुराते हुए कहा- ‘बच्चों अब आपको इस लकड़ी के गट्ठर को दो भागों में अपने बल से तोड़ना है।’

     पिता की यह बात सुनकर बड़ा बेटा बोला ‘यह तो मेरे बाएं हाथ का काम है, मैं इसे मिनटों में कर दूंगा।’ दूसरे नंबर का बेटा बोला ‘इसमें क्या है, यह काम तो आसानी से हो जाएगा।’ तीसरे नंबर का बेटा बोला ‘यह तो मेरे सिवा कोई नहीं कर पाएगा।’ चौथा बेटा बोला ‘यह तुम में से किसी के भी बस का काम नहीं है, मैं तुम सब में सबसे बलवान हूं, मेरे सिवा यह काम और कोई नहीं कर सकता।

    ’फिर क्या था अपनी बातों को साबित करने में सभी जुट गए और एक बार फिर चारों भाइयों में झगड़ा शुरू हो गया। किसान बोला- ‘बच्चों मैंने तुम सबको यहां झगड़ा करने नहीं बुलाया है, बल्कि मैं देखना चाहता हूं कि तुम से कौन ऐसा है, जो इस काम को बखूबी कर सकता है। इसलिए, झगड़ा बंद करो और लकड़ी के इस गट्ठर को तोड़कर दिखाओ। सभी को इस काम के लिए बारी-बारी मौका दिया जाएगा।’यह कहते हुए किसान ने सबसे पहले लकड़ी के गट्ठर को अपने सबसे बड़े बेटे के हाथ में थमा दिया। 

    बड़े बेटे ने गट्ठर को तोड़ने का बहुत प्रयास किया, लेकिन उसे तोड़ पाने में असफल रहा।असफल होने के बाद बड़े बेटे ने दूसरे नंबर के बेटे को वह लकड़ी का गट्ठर थमाते हुए कहा कि भाई मैंने प्रयास कर लिया यह काम मुझसे नहीं हो पाएगा, तुम ही कोशिश करके देख लो।इस बार लकड़ी का गट्ठर दूसरे बेटे के हाथ में था। उसने भी उस गट्ठर को तोड़ने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन लकड़ी का गट्ठर नहीं टूटा। 

    असफल होने के बाद उसने लकड़ी के गट्ठर को तीसरे नंबर के बेटे को दे दिया और कहा, यह काम बहुत कठिन है, तुम भी कोशिश कर लो।इस बार तीसरे नंबर के बेटे ने भी अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन लकड़ी का गट्ठर बहुत मोटा था। इस कारण अधिक बल लगाने पर भी वह उसे तोड़ नहीं पा रहा था।

     काफी मेहनत करने के बाद जब उससे भी यह नहीं हुआ, तो अंत में उसने लकड़ी के गट्ठर को सबसे छोटे बेटे के हाथ में दे दिया।अब छोटे बेटे की बारी थी अपनी ताकत आजमाने की। उसने भी काफी प्रयास किया, लेकिन वह भी सभी भाइयों की तरह उस लकड़ी के गट्ठर को तोड़ पाने में सफल नहीं हुआ। अंत में हारकर उसने लकड़ी के गट्ठर को जमीन पर पटक दिया और बोला- ‘पिता जी यह काम संभव नहीं है।’

    किसान मुस्कुराया और बोला ‘बच्चों अब आप इस गट्ठर को खोलकर इसकी लकड़ियों को अलग कर लो और फिर उसे तोड़ने का प्रयास करो।’ चारों भाइयों ने ऐसा ही किया। इस बार सभी ने एक-एक लकड़ी अपने हाथों में ली और आसानी से उसे तोड़ दिया।किसान बोला- ‘बच्चों आप चारों भी इन्हीं लकड़ियों के समान हो। जब तक इन लकड़ियों की तरह साथ रहोगे, तब तक कोई भी तुम्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा, 

    लेकिन अगर तुम लोग लड़ते-झगड़ते रहोगे, तो इन अकेली लकड़ियों की तरह आसानी से टूट जाओगे।’किसान की यह बात सुनकर अब सभी बच्चों को समझ आ गया था कि पिता उन्हें क्या समझाना चाहते हैं। सभी पुत्रों ने अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगी और वादा किया कि जीवन में फिर दोबारा कभी वे आपस में नहीं झगड़ेंगे।एकता में बल कहानी से सीखएकता में बल कहानी हमें बताती है कि एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।

     अगर हम आपस में एकजुट होकर रहेंगे, तो कोई भी मुश्किल क्यों न आ जाए, उसका सामना साथ मिलकर आसानी से किया जा सकता है। वहीं, अगर हम एक दूसरे से लड़ेंगे और अलग-अलग रहेंगे, तो छोटी से छोटी तकलीफ भी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

    आप पढ़ रहे थे बच्चों की मोरल कहानियां

    80-Second Timer
    80
    Congratulations Your Code Is Here Code: APRADMIL100
    You need to scroll the post for the timer to start.

    Post a Comment

    0 Comments